{"_id":"61fc1b0b11e13f4095204797","slug":"five-sugar-mills-paid-rs-91-84-crore-saharanpur-news-mrt575688031","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच शुगर मिलों ने किया 91.84 करोड रुपये का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच शुगर मिलों ने किया 91.84 करोड रुपये का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद के गन्ना किसानों को कुछ राहत मिली है। जिले की पांच शुगर मिलों ने बृहस्पतिवार को 91.84 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान गन्ना विकास समितियों को भेज दिया है, लेकिन अभी जनपद की चीनी मिलें किसानों के करीब 345 करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं। गांगनौली शुगर मिल पर गत पेराई सत्र के भी लगभग 12.80 करोड़ रुपये बकाया हैं।
चुनावी सीजन में किसानों को उम्मीद थी कि इस बार सरकार चीनी मिलों से समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराएगी। हाल के दिनों में गन्ने का बकाया भुगतान होने में तेजी आई है। बृहस्पतिवार को भी जनपद की पांच चीनी मिलों ने 91.84 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसमें गांगनौली शुगर मिल ने गत सीजन का 37.56 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इस मिल पर अभी भी गत सीजन के ही करीब 12.80 करोड़ रुपये अवशेष हैं। इस मिल ने मौजूदा पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने का भुगतान करना शुरू नहीं किया है। इसके अलावा देवबंद शुगर मिल ने 21.82 करोड़ रुपये, शेरमऊ चीनी मिल ने 11.31 करोड़ रुपये, नानौता सहकारी चीनी मिल ने 16.32 करोड़ रुपये और गागलहेड़ी शुगर मिल ने 4.83 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। जिले की चीनी मिलों पर अभी भी 345 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया हैं।
जनपद की चीनी मिलों ने बृहस्पतिवार को 91.84 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। गांगनौली चीनी मिल गत पेराई सत्र का अवशेष भुगतान एक सप्ताह में कर देगी। मौजूदा पेराई सत्र का बकाया भुगतान में तेजी लाने के लिए शुगर मिलों पर दबाव बनाया गया है।
विज्ञापन
- कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी।