फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five sugar mills have not pay of 428 crore to the farmers in Saharanpur district

यूपी के किसानों का दर्द: नहीं मिला 428 करोड़ का भुगतान, जिले की ये पांच चीनी मिल कर रही खूब मनमानी

Thu, 14 Jul 2022 08:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Jul 2022 08:45 PM IST
सार

यूपी के इस जिले के किसानों का दर्द कोई अधिकारी नहीं सुन रहा है। जिले की पांच चीनी मिल किसानों का 428 करोड़ रुपये भुगतान नही कर रही है। इससे किसान काफी परेशान हैं। 

विज्ञापन
Five sugar mills have not pay of 428 crore to the farmers in Saharanpur district
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शासन-प्रशासन के तमाम प्रयास किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान कराने में विफल साबित हो रहे हैं। सहारनपुर जनपद में सिर्फ देवबंद चीनी मिल ने ही गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान किया है। जबकि अन्य पांच चीनी मिलों पर 428 करोड़ रुपये से अधिक का गन्ना मूल्य बकाया है। भुगतान में सबसे पीछे गांगनौली और गागलहेड़ी चीनी मिल को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जल्द भुगतान करने का नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराना गन्ना विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। जनपद की सभी छह चीनी मिलों ने इस बार 183805 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा है। इसमें से चीनी मिलों ने अब तक मात्र 140982 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया है। जनपद में अब तक गन्ना मूल्य का मात्र 76.70 प्रतिशत ही भुगतान हुआ है। जनपद की सिर्फ देवबंद चीनी मिल ने ही पूरा गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। जिले में सबसे अधिक 224 करोड़ रुपया बकाया गांगनौली चीनी मिल पर है। गागलहेडी मिल पर 82.60 करोड़ रुपये, शेरमऊ पर 32.95 करोड़ रुपये, नानौता पर 53.88 करोड़ रुपये और सरसावा चीनी मिल पर 34.03 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के अवशेष हैं। 
विज्ञापन


भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी प्रदीप नंबरदार, भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता चौधरी अशोक कुमार आदि का कहना है कि पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। फसलों में लागत लगाने के साथ ही रोजमर्रा के खर्च को पूरा करने में भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haji Yaqub: 30 मिनट में कुर्क हुई सौ करोड़ की मीट फैक्टरी, कार्टूनिस्ट पर 51 करोड़ के इनाम से विवादों में रहे थे याकूब

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भुगतान में जनपद में सबसे पीछे चल रही गांगनौली और गागलहेडी चीनी मिलों के प्रबंधकों को नोटिस भेजकर भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अन्य चीनी मिलों को भी बकाया भुगतान जल्द करने के लिए निर्देशित किया गया है। उम्मीद है कि इससे भुगतान में तेजी आएगी। - डॉ. आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed