फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five new dengue patients found, three admitted

डेंगू के पांच नए मरीज मिले, तीन हुए भर्ती

Thu, 10 Nov 2022 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Five new dengue patients found, three admitted
सहारनपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। तीन मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। अब डेंगू मरीजों की संख्या 105 हो गई हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल की पैथालॉजी लैब में एलाइजा मशीन से अब तक करीब 1350 सैंपलों की डेंगू की जांच हो चुकी है। सुबह और शाम की सर्दी होने के बाद भी डेंगू का प्रकोप कम नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को डेंगू के पांच नए मामले सामने आए हैं, ये शहर के अलावा देहात क्षेत्रों के रहने वाले हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में बृहस्पतिवार को तीन मरीज भर्ती हुए, जबकि दो मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब वार्ड में सात मरीजों का उपचार चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि तापमान कम होने धीरे-धीरे डेंगू का प्रकोप खत्म हो जाएगा। डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है। अगर डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ी तो उनको भर्ती करने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed