फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five dead bodies found in Dhamola river, death toll of devotees is nine

Saharanpur News: ढमोला नदी से पांच शव मिले, मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नौ हुई

Fri, 25 Aug 2023 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five dead bodies found in Dhamola river, death toll of devotees is nine
ढमोला में डूबे श्रद्वालुओं की तलाश के दौरान मौके पर जुटी भीड़। संवाद
-- एक किशोर अभी भी लापता, एनडीआरएफ का रेस्क्यू जारी
विज्ञापन

-- बुधवार को नदी में पलटी थी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राॅली
-- बागड़ जाने से पूर्व रिश्तेदारी में जा रहे थे 40 श्रद्धालु
- बोंदकी में हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बागड़ जाने से पूर्व चॉब लेकर रिश्तेदारों के यहां जा रहे श्रद्धालु की ट्रैक्टर-ट्राॅली ढमोला नदी में पलटने के मामले में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नौ हो गई है। पांच श्रद्धालुओं के शव बृहस्पतिवार को पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाले हैं, जबकि एक किशोर अभी भी लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। बुधवार को मौके पर चार की मौत हो गई थी। छह श्रद्धालु नदी में बह गए थे। सभी मृतक गांव बालावाली उर्फ बालेली के रहने वाले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बुधवार को थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव बालेली के करीब 40 ग्रामीण बॉगड़ जाने से पूर्व ट्रैक्टर-ट्राॅली से रिश्तेदारी में बेहट क्षेत्र के गांव रंडौल जा रहे थे। वह जब देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव बोंदकी के पास पहुंचे तो बरसात की वजह से ढमोला नदी के रपटे में तेज पानी के बहाव में ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित हो पलट गई। हादसे में बालेली निवासी मंगलेश (55), उसकी पाेती आदिति (तीन), टीना (13), सुलोचना (58) की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि सेठपाल और मांगेराम सहित कई लोग घायल हुए थे। छह श्रद्धालु बहाव में बह गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने गांव बोंदकी में ढमोला नदी से नितीश (आठ) पुत्र राहुल, अक्षय (20) पुत्र महीपाल, कामिनी (12) पुत्री पवन, किरण (30) पत्नी धर्मवीर , एकता (14) पुत्री धर्मवीर के शव को निकाला है, जबकि सौरभ (12) पुत्र धर्मवीर लापता चल रहा है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रहीं हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हादसे में अभी तक नौ लोगों की मौत हुई है। एक किशोर अभी लापता है। वहीं, नौ लोगों की मौत से गांव बालेली में कोहराम मचा है। पूरा गांव शोक में डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed