{"_id":"60d48623a4cf0615e252c84b","slug":"five-cattle-died-due-to-electrocution-in-a-village-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: करंट लगने से पांच मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: करंट लगने से पांच मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Thu, 24 Jun 2021 06:48 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 24 Jun 2021 06:48 PM IST
सार
करंट लगने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
सहारनपुर में करंट लगने से पांच मवेशियों की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव लंढोरा गुज्जर में विद्युत लाइन टूटने पर करंट लगने से पांच मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव के ही गय्यूर पुत्र सत्तार व इमराना की भैंस जब गांव के पास रहवाहे के किनारे चर रही थी तभी उनके ऊपर से गुजर रही एचटी व एलटी लाइन के आपस में टकराने से तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। गय्यूर की चार व इमराना की एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना को लेकर ग्रामीण मनव्वर, प्रधान बाबर चौधरी, सालिम, इकराम, आमिर आदि ने कहा कि सूचना देने के बाद भी विद्युत सप्लाई को बंद नहीं किया गया, ग्रामीणों के हंगामा करने के बाद सप्लाई बंद की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव के नजदीक से इस रजवाहे के ऊपर से गुजर रही एचटी व एलटी लाइन को हटाने के लिए ग्रामीण अनेक बार पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को मिल चुके हैं लेकिन, उन्होंने जर्जर हो चुके तारों को नहीं बदलवाया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से दोनों पीड़ित परिवारों को छह-छह लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वहीं बाद में जेसीबी को बुलाकर रजवाहे से मृत भैंसों को निकलवाया गया।