फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five and a half lakh rupees caught during checking, seized by police

Saharanpur News: चेकिंग में पकड़े साढ़े पांच लाख रुपये, पुलिस ने किए जब्त

Fri, 22 Mar 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 Mar 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Five and a half lakh rupees caught during checking, seized by police
सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस और आबकारी टीम ने सरसावा में टोल प्लाजा के पास चेकिंग में कार से 5.50 (साढ़े पांच) लाख रुपये पकड़े हैं। तीन लोग कार में हरियाणा के यमुनानगर से नकदी उत्तराखंड के देहरादून लेकर जा रहे थे। पुलिस को आशंका है कि कहीं लोकसभा चुनाव में तो नकदी का इस्तेमाल नहीं होना था। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने नकदी कोषागार में जमा कराई है।
विज्ञापन

थाना सरसावा प्रभारी सतेंद्र राय ने पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के साथ सरसावा में टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान एक कार को रुकवाया। तलाशी लिए जाने पर कार से 5.50 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने कार सवारों से नकदी के संबंध में जानकारी ली तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। युवकों ने अपने नाम पवित्र दास, गुरदेव सिंह निवासी व बीएस मोहंती देहरादून बताए। उन्होंने बताया कि वह यमुनानगर में काम करते हैं और नकदी कार्य से संबंधित है। वहीं आशंका है कि कहीं लोकसभा चुनाव में नकदी का इस्तेमाल तो नहीं होना था। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

35 पेटी शराब के साथ पकड़ा तस्कर
उधर, थाना सरसावा पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान कार सवार एक शराब तस्कर को पकड़ा है, जिसके पास से 35 पेटी शराब बरामद हुई है। थाना सरसावा प्रभारी सतेंद्र राय ने बताया कि आरोपी का नाम इकराम है, जो हरियाणा के लाडवा का रहने वाला है। चेकिंग के दौरान आरोपी की कार से 35 पेटी हरियाणा मार्का की शराब बरामद हुई। तस्करी में आरोपी के अन्य साथी भी शामिल हैं। आरोपी ने बताया कि उसको सिर्फ हरियाणा और यूपी का बाॅर्डर पार करने की जिम्मेदारी मिलती थी। इसके बाद सहारनपुर पहुंचने पर ही उसके साथियों से संबंधित व्यक्ति का फोन आता था। फोन करने वाले व्यक्ति बताए स्थान पर शराब पहुंचाई जाती थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का भी प्रयास कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां पहुंचानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed