{"_id":"63e3f2d0b34f9835710f8f46","slug":"five-accused-who-threw-acid-on-youth-arrested-saharanpur-news-c-14-1-110095-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: युवक पर तेजाब फेंकने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: युवक पर तेजाब फेंकने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
Thu, 09 Feb 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली देवबंद पुलिस ने शुभम नामक युवक पर तेजाब फेंकने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। इनमें से एक आरोपी के युवती से प्रेम संबंध थे, जिसकी सगाई शुभम से हो गई थी। इसी रंजिश में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गांव मनोहरपुर निवासी शुभम के चेहरे पर तीन दिन पहले आरोपियों ने तेजाब फेंका था। इनमें मुख्य आरोपी उदय उर्फ भोला निवासी ग्राम भोकरहेड़ी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर है। शुभम की एक युवती से सगाई हो गई थी। आरोपी उदय के युवती से प्रेम संबंध थे। इसी के चलते आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी के अलावा पुलिस ने घटना में शामिल रहे बोबी, साकिब निवासी भोकरहेड़ी, हरेंद्र व अनुज निवासी गांव बेड्डाहेड़ी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दीपक व रवि निवासी गांव बेड्डाहेड़ी मुजफ्फरनगर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों के पास एक कार, एक मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल बरामद हुई है।