फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five accused of interstate vehicle theft gang arrested

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Nov 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five accused of interstate vehicle theft gang arrested
सदर बाजार कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोरी के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। क्राइम ब्रांच और सदर बाजार कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह दबोच लिया। गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार कर 16 कार, ट्रैक्टर और आयशर कैंटर के अलावा पांच बाइक भी बरामद की गई हैं। यह गिरोह यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में सक्रिय था। चोरी किए वाहनों को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे और कबाड़ में काटकर बेचने का भी धंधा कर रहे थे।
शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि क्राइम ब्रांच एवं सदर बाजार कोतवाली की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात साढ़े सात बजे छिदबना मोड़ पर चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में नूर कमर पुत्र सरदार अहमद निवासी मोहल्ला समादार थाना कोतवाली नगर, तबरेज पुत्र मकसूर आलम निवासी ग्राम रसूलपुर बेहट रोड, साजिद पुत्र इलियास निवासी दाऊद सराय थाना कुतुबशेर, राजपाल उर्फ पाप्पे पुत्र सरदारी लाल निवासी मोहल्ला किशनपुरा थाना कोतवाली नगर, मुजम्मिल पुत्र सत्तार निवासी टपरी थाना कोतवाली देहात शामिल हैं। गिरफ्तारी के दौरान इनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट, स्विफ्ट और ब्रेजा कार के अलावा तमंचा, तीन कारतूस और चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे की पार्किंग सहित दो स्थानों से 14 कारें, आयशर कैंटर और एक ट्रैक्टर के अलावा पांच बाइक बरामद हुईं हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सदर बाजार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। एसएसपी ने इस गिरोह को दबोचने वाली टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी और सदर बाजार कोतवाली प्रभारी हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेरठ वाले करते थे चोरी, सहारनपुर में बदलते चैसिस नंबर और उत्तराखंड में बिक्री
यह गिरोह बेहद शातिर है। गिरोह के मेरठ में रहने वाले सदस्य अफजाल उर्फ सलीम और जावेद मलिक चोरी के वाहन सप्लाई करते थे। राजपाल उर्फ पाप्पे भी चोरी के वाहनों को लाकर सहारनपुर में अलग-अलग जगह पर पार्किंग में खड़ा कर देता था। फिर आरोपी मुजम्मिल चैसिस नंबर काटकर दूसरे वाहन पर वेल्डिंग करता था। मुजम्मिल पेशे से डेंटर है। इस गिरोह ने उत्तराखंड के झबरेड़ा एवं देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर में भी चोरी के वाहनों को काटकर कबाड़ के रूप में बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी हैं अभी फरार
पुलिस के मुताबिक अफजाल उर्फ सलीम पुत्र नसीम निवासी मवीमीरा थाना दौराला और जावेद मलिक पुत्र यूसुफ निवासी खड़ौली थाना कंकर खेड़ा जनपद मेरठ अभी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

दिल्ली से चुराई पांच कारें, पंजाब से दो
इस गिरोह ने दिल्ली के बुराड़ी, सब्जी मंडी, ओखला, कीर्ति नगर और मालवीय नगर से भी पांच कारें चोरी की हैं। इन कारों की चोरी के संबंध में दिल्ली में रिपोर्ट भी दर्ज है। इसके अलावा एक कार पंजाब के पटियाला और एक कुराल थाना क्षेत्र से भी चोरी की। बरामद सात कारें बिना नंबर की हैं, जिनके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

सदर बाजार कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोरी के आरोपी से बरामद सामान

सदर बाजार कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोरी के आरोपी से बरामद सामान- फोटो : SAHARANPUR

कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोरी के आरोपी से बरामद कार

कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोरी के आरोपी से बरामद कार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed