फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five accountants of Rampur Maniharan Tehsil suspended

रामपुर मनिहारान तहसील के पांच लेखपाल निलंबित

Thu, 26 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five accountants of Rampur Maniharan Tehsil suspended
धरना स्थल पर धरना देते लेखपाल - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान तहसील के पांच लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। वेतन की मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे पांच और लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। तहसील के लेखपालों की हड़ताल के चलते पूर्व में 9 लेखपाल निलंबित किए जा चुके हैं। एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम 5 और लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। यदि निलंबित किये गए लेखपालों ने 27 दिसंबर तक अपना बस्ता तहसील में जमा नही कराया तो उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लेखपालों के पास मौजूद रिकार्ड के कारण लोगों का कोई कार्य नहीं हो पा रहा है जिससे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि लेखपालों की हड़ताल को अवैध घोषित किया जा चुका है। उन्होंने लेखपालों से कहा कि वह कल तक अपने काम पर लौटे।
अभिलेख जमा न करने पर लेखपालों के खिलाफ होगी रिपोर्ट
नकुड़ (सहारनपुर)। एसडीएम ने निलंबित लेखपालों को तत्काल राजस्व अभिलेखों को तहसील कार्यालय में जमा न कराने पर रिपोर्ट कराने की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील के पचास से अधिक लेखपाल विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। एसडीएम पीएस राणा ने बताया कि लेखपालों को नोटिस भेजकर वापस काम पर न लौटने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद भीअधिकतर लेखपाल काम पर नहीं लौटे। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हड़ताल पर गए सोलह लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। एसडीएम ने बताया उक्त लेखपाल राजस्व अभिलेखों को भी अपने साथ ही ले गए। इससे लोगों के राजस्व संबंधित कार्य नहीं हो पा रहे हैं । उन्होंने बताया कि निलंबित सोलह लेखपालों को राजस्व अभिलेखों को तहसील कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा यदि लेखपालों द्वारा राजस्व अभिलेखों को तुरंत तहसील कार्यालय में जमा नहीं कराया तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जारी रहा लेखपालों का धरना
सहारनपुर। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि तमाम प्रयासों के बावजूद सरकार संगठन के प्रांतीय नेतृत्व को वार्ता के लिए नहीं बुला रही है। इसके चलते राजस्व विभाग के तमाम कार्य ठप हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में अब तक निलंबित किए जा चुके 50 लेखपाल
तहसील------ कुल लेखपाल-----हड़ताली लेखपाल-------निलंबित लेखपाल
सहारनपुर---------81------------59----------------------------10
रामपुर मनिहारान---45-----------33----------------------------09
बेहट------------------67-----------57----------------------------15
नकुड-----------------69------------52---------------------------16
देवबंद----------------49------------38---------------------------00
योग-------------------311---------239---------------------------50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed