फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fitness of 70 school vehicles expired, notice issuedFitness of 70 school vehicles expired, notice issued

Saharanpur News: 70 स्कूली वाहनों की फिटनेस खत्म, नोटिस जारी

Sun, 15 Jun 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fitness of 70 school vehicles expired, notice issuedFitness of 70 school vehicles expired, notice issued
- स्कूल संचालक नहीं करा रहे फिटनेस, पिछले महीने हो गई थी खत्म
विज्ञापन


- छुट्टियों में करा लें फिटनेस, स्कूल खुलने पर होगी सीज की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। लगातार हादसे होने के बावजूद निजी स्कूल संचालक नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। संभागीय परिवहन विभाग ने 70 स्कूली वाहनों की फिटनेस खत्म होने पर स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें हिदायत दी गई कि वह गर्मियों की छुट्टियों में वाहनों की फिटनेस करा लें। स्कूल खुलने पर बिना फिटनेस वाहन मिला तो कार्रवाई होगी।
जिले में एक हजार से अधिक स्कूली वाहनों संभागीय परिवहन विभाग में पंजीकृत हैं। इनमें स्कूल की बड़ी बस, मिनी बस, मैजिक शामिल हैं। पिछले महीने 27 स्कूलों के 70 वाहनों की फिटनेस खत्म हो गई थी। इन स्कूलों को विभाग की तरफ से नोटिस जारी किए गए, ताकि स्कूल खुलने से पहले अपने-अपने वाहनों की फिटनेस करा लें। स्कूल संचालक बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। फिटनेस कराने के लिए विभाग में नहीं पहुंच रहे हैं। अगर कोई हादसा हो जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन

ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने सख्ती करते हुए स्कूल संचालकों से कहा कि जब तक स्कूल बंद हैं, उस दौरान वाहनों की फिटनेस करा लें। स्कूल खुलने पर स्कूली वाहन बिना फिटनेस दौड़ता पाया गया तो जुर्माने के साथ ही सीज होगा। उधर, संभागीय निरीक्षक रोहित कुमार सिंह का कहना है कि स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed