फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First year seat of graduation in the district is 5420, claimant 37 thousand

आंध्र प्रदेश की युवती का शव यमुना नहर से बरामद

Wed, 04 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
First year seat of graduation in the district is 5420, claimant 37 thousand
सहारनपुर। हथिनी कुंड बैराज पर युवती को यमुना नदी में धक्का देने के मामले में पुलिस ने युवती का शव यमुना नहर से बरामद किया। युवती के परिजनों ने सहारनपुर पहुंचकर शव की पहचान कर ली है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से युवती के दस तौला सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस चौकी हथिनी कुंड बैराज की गश्त टीम को बुधवार को सुबह के समय थाना मिर्जापुर क्षेत्र में हथिनी कुंड बैराज के पास पूर्वी यमुना नहर में किनारे पर उगी घास में तस्लीमा का शव पड़ा मिला। युवती का शव नहर में मिलने की जानकारी मिलते ही आंध्र प्रदेश के जनपद विजयवाड़ा के थाना विजयवाड़ा के इंस्पेक्टर शब्बीर अहमद भी मौके पर पहुंचे, जो दो दिन से स्थानीय पुलिस के साथी यमुना नदी में तस्लीमा की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। मंगलवार को पुलिस यमुना नहर भी गई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर युवती के पिता नजीर और अन्य परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए और उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, युवती की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी हुई वारदात, दो आरोपी गिरफ्त में
कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला खाता खेड़ी निवासी आसिफ की आंध्र प्रदेश के जनपद विजयवाड़ा निवासी तस्लीमा से हैदराबाद में मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई थी। पिछले दिनों आसिफ ने मानक मऊ निवासी अपने दोस्त तैय्यब के साथ दिल्ली में तस्लीमा से मुलाकात की और दोनों कार से उसे सहारनपुर ले आए। युवती अपने साथ करीब 10 तौला सोने के जेवरात भी लेकर आई थी। तस्लीमा आसिफ से शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। पीछा छुड़ाने के लिए आसिफ ने 18 जुलाई को हथिनी कुंड बैराज पर तस्लीमा को ले जाकर यमुना नदी में धक्का दे दिया था। आसिफ ने अपने दोस्त तैय्यब के साथ तस्लीमा से पीछा छुड़ाने का प्लान बनाया था। पुलिस आसिफ और तैय्यब को गिरफ्तार कर तस्लीमा के 10 तौला सोने के जेवरात बरामद कर चुकी है।

वर्जन-
युवती का शव बरामद कर लिया गया है। आंध्र प्रदेश पुलिस ही शव का पोस्टमार्टम करा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आंध्र प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया गया है, क्योंकि, विजयवाड़ा में ही मामला दर्ज है। - डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed