{"_id":"63600b08392ee712012a5e7c","slug":"first-swine-flu-patient-found-in-the-district-saharanpur-news-mrt611571750","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में स्वाइन फ्लू का पहला मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में स्वाइन फ्लू का पहला मरीज मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद में स्वाइन फ्लू का पहला मामला प्रकाश में आया है। साढ़ौली कदीम क्षेत्र की एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
डेंगू के साथ स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दी है। साढ़ौली कदीम क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक खराब हुई। परिजनों ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिन भर्ती रहने के बाद भी महिला की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन सीधे चंडीगढ़ पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सभी जांच कराई तो महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले। वहां से स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। बताया गया कि सहारनपुर की रहने वाली एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पीड़ित महिला के गांव में टीम भेजी और वहां पर छिड़काव कराते हुए लोगों की जांच की। जिन लोगों के सैंपल लिए गए, उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले। स्वाइन फ्लू का पहला केस निकलने से विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बाहर से आने वालों की निगरानी शुरू कर दी है।
डेंगू के तीन और नए मरीज मिले
जनपद में डेंगू का कहर भी नहीं थम रहा है। सोमवार को डेंगू के तीन और नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 87 हो गया है। डेंगू के बढ़ते केस से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। टीम डेंगू प्रभावित गांवों में दौड़ रही है।
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम क्षेत्र की एक महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने की जानकारी है। पीड़ित महिला के बारे में हमें चंडीगढ़ पीजीआई से सूचना मिली थी। महिला के गांव में टीम भेजकर शिविर लगाया गया।
शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी