फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First merit list released, admission in postgraduate courses from today

पहली मेरिट लिस्ट जारी, परास्नातक पाठ्यक्रमों में आज से दाखिले

Sun, 09 Oct 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
First merit list released, admission in postgraduate courses from today
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएट) पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने पहली मेरिट लिस्ट रविवार को जारी कर दी। मेरिट लिस्ट को महाविद्यालय सोमवार को सार्वजनिक कर दाखिले शुरू करेंगे। पहली मेरिट लिस्ट के दाखिले 10, 11 और 12 अक्तूबर को होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि परास्नातक पाठ्यक्रमों (एलएलएम, एमएड, एमपीएड, बीपीएड को छोड़कर) में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आठ जून 2022 से पांच अक्तूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। पहली मेरिट लिस्ट नौ अक्तूबर रविवार को जारी कर दी गई है, जो महाविद्यालयों को ऑनलाइन प्रेषित की जा चुकी है। तीन दिन दाखिलों के बाद जो सीटें शेष रहेंगी, उनके आधार पर दूसरी मेरिट लिस्ट 16 अक्तूबर को जारी होगी, जिसके दाखिले 17, 18 और 19 अक्तूबर को होंगे। ओपन मेरिट 30 अक्तूबर को जारी होगी। उन्होंने बताया कि जिस अभ्यर्थी का नाम मेरिट लिस्ट में होगा।
विज्ञापन

उस अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय द्वारा अधिकृत एजेंसी द्वारा मेसेज के माध्यम से सूचना पहुंचेगी। मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने की सूचना मिलने के बाद अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे। आफर लेटर रजिस्ट्रेशन फार्म एवं सभी शैक्षिक एवं अन्य आरक्षण आदि संबंधी अभिलेखों की प्रमाणित छायाप्रति, मूल अभिलेख, फोटो आदि लेकर संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश लेना होगा। अभ्यर्थी को उसके द्वारा दी गई प्रथम वरीयता का महाविद्यालय/संस्थान मिलने पर प्रवेश न लेने की स्थिति में सीट रिक्त रहने की स्थिति में ही ओपन मेरिट में प्रवेश का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed