फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First investigate the encroachment then take action: Municipal Commissioner

अतिक्रमण की पहले जांच करें फिर कार्रवाई : नगरायुक्त

Fri, 25 Aug 2023 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
First investigate the encroachment then take action: Municipal Commissioner
-वैसे अतिक्रमण हटवाना निगम की प्राथमिकता में शामिल
विज्ञापन

-नगरायुक्त ने अतिक्रमणरोधी अभियान पर दिए अधिकारियों को निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने अधिकारियों को अतिक्रमण के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के संबंध में आने वाली द्वेषपूर्ण शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई से बचें। पहले उनकी गहनता से पूरी जांच कराएं और उसके बाद कार्रवाई करें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि किसी भी क्षेत्र में जिस आधार पर अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया जाए, वह केवल एक व्यक्ति के खिलाफ न हो, बल्कि पूरे बाजार, कॉलोनी या लेन में चलाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गाें पर अतिक्रमण हटाना प्राथमिकता में रहना चाहिए।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने बृहस्पतिवार को आईजीआरएस पोर्टल व जनसुनवाई में आने वाली अतिक्रमण संबंधित शिकायतों पर की गई कार्रवाई की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। समीक्षा बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, अतिक्रमण प्रभारी व सहायक नगरायुक्त शिवराज सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल व जनसुनवाई में आयी अनेक शिकायतों की जांच के दौरान यह देखने में आया है कि उनमें काफी शिकायतें वास्तविक तथ्यों के विपरीत या फिर किसी एक व्यक्ति को लक्ष्य कर द्वेषभाव से की गई होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने से बचें, ऐसी शिकायतों की अपर नगरायुक्त या सहायक नगरायुक्त द्वारा पहले गहनता से जांच की जाए और उसके बाद तथ्यों के आधार पर कारवाई की जाए।
नगरायुक्त ने सुझाव दिया कि जिस क्षेत्र में अतिक्रमणरोधी अभियान चलाना है पहले उस क्षेत्र, बाजार या मोहल्ले में अतिक्रमण चिह्नित किया जाए और एनाउंस कराकर लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की जाए। इसके बाद अगले दिन अभियान चलाया जाए।

नगरायुक्त ने शहर के लोगों से भी अपील की कि वे सड़कों पर अपना सामान न फैलाएं, अनावश्यक रूप से गलियों व सड़कों पर बहुत ऊंचे रैम्प या सीढ़ियां निर्माण कर अतिक्रमण न करें। शहर को व्यवस्थित और यातायात को सुचारू बनाने में सहयोग करें, तभी आपका शहर स्मार्ट सिटी बन सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed