फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First compensation will, however, will draw lines

पहले मुआवजा लेंगे, फिर लाइन खींचने देंगे

Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
First compensation will, however, will draw lines
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह में नानौता से गंगोह के लिए खींची जा रही विद्युत लाइन के कार्य में आ रही रुकावटें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को गांव मुबारिकपुर में किसानों ने बिना मुआवजा मिले लाइन खींचे जाने का विरोध कर कार्य रुकवा दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि नानौता से गंगोह के 132 केवीए बिजलीघर पर लाइन ले जाने के लिए विद्युत निगम को 68 टॉवर खड़े करने थे। इनमें से 65 टॉवर लगाए जा चुके हैं, जबकि तीन टॉवर अभी तक नहीं लग सके हैं। निगम लग चुके टावरों पर लाइन डालने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


टावर संख्या 15 तक यह काम पूरा हो चुका है। बुधवार को  गांव मुबारिकपुर के खेत में खड़े 16 नंबर टॉवर पर लाइन खींची जा रही थी, तभी किसानों ने मुआवजा मिलने से पूर्व लाइन खींचे जाने का विरोध कर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर अधिशासी अभियंता एसके वर्मा और अवर अभियंता पीके शर्मा लेबर और पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आने की सूचना मिलते ही मुबारिकपुर, महंगी, टिकरौल, सांगाठेड़ा गांवों के देवेंद्र प्रधान, ओमपाल, सुभाष, पुरुषोतम, अजीत, ऋषिपाल, मुकेश बबलू, प्रीतम

सिंह, राजकुमार आदि किसान इकट्ठा हो गए। किसानों ने जबरन कार्य आरंभ करने का विरोध करते हुए नारेबाजी कर दी। कहा कि जमीन का मुआवजा मिलने तक वह लाइन नहीं डालने देंगे। एक घंटा से अधिक समय तक वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका।


अवर अभियंता पीके शर्मा ने बताया कि नियमानुसार किसानों को फसल का मुआवजा दिया जा रहा हैं, लेकिन किसान जमीन का मुआवजा मांग रहे हैं। जमीन का मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है। दोनों पक्ष अपनी बात पर अडे़ हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed