फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First check the name on the website, if it is not there then definitely add it

Saharanpur News: पहले वेबसाइट पर देखें नाम, नहीं है तो जरूर जुड़वाएं

Mon, 12 Jan 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
First check the name on the website, if it is not there then definitely add it
- ड्राफ्ट मतदाता सूची हुई जारी, छह मार्च को जारी होगी फाइनल सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। एसआईआर के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जा चुकी है। आमजन ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना-अपना नाम ऑनलाइन खोज सकते हैं। इसके साथ ही बिना मैपिंग वाले वोटरों की सूची भी ऑनलाइन जारी की गई है। वोटर अपना नाम वेबसाइट पर देखकर, वोटर बनने के लिए फार्म भर सकते हैं।

जिले में ड्राफ्ट मतदाता सूची में सातों विधानसभा सीटों पर 22,10,141 मतदाता रह गए हैं। अभियान से पहले से विधानसभा सीटों पर 26,42,675 मतदाता पंजीकृत थे। जिले के 1.61 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। अब बीएलओ इन लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि आयु के हिसाब से दस्तावेज देना होगा। मतदाता फोन के जरिये भी बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीएलओ भी मतदाताओं को फोन पर जानकारी दे रहे हैं कि यदि जन्म 1987 से पहले का है तो उन्हें स्वयं के दस्तावेज देना होगा। जन्म यदि 1987 से बाद का है तो मतदाताओं को अपने माता-पिता में से किसी एक के दस्तावेज को देना होगा। दो दिसंबर 2004 के बाद जन्म लेने वाले मतदाताओं को माता-पिता दोनों के दस्तावेज जमा करने होंगे। मतदाता https://ceouttarpradesh.nic.in/ और https://saharanpur.nic.in/ पर जाकर अपना नाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने पढ़ी ड्राफ्ट मतदाता सूची

फोटो समाचार-

सहारनपुर। रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची वोटरों के सामने पढ़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि अंतिम प्रकाशन में किसी तरह की त्रुटि न रहे। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया।


मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने तीनों जनपद और बागपत समेत 19 विधानसभाओं के लिए मंडलीय अधिकारी नामित किए। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने विधान सभा नगर के मतदेय स्थल गुरू नानक गर्ल्स इंटर काॅलेज, गुरू नानक ब्वायज इंटर काॅलेज आदि का निरीक्षण किया गया। अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव ने सहारनपुर नगर के मतदान स्थल जैन डिग्री कॉलेज का भ्रमण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed