फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First 51 thousand cheated, now threatening

Saharanpur News: पहले 51 हजार ठगे, अब दे रहा धमकी

Tue, 27 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
First 51 thousand cheated, now threatening
सहारनपुर। लोन दिलवाने के नाम पर पहले एक व्यक्ति से 51 हजार रुपये ठगी कर ली गई। आरोपी अब पैसा वापस करने के बजाए पीड़ित को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की रक्खा कॉलोनी निवासी हसन ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। हसन ने बताया कि उसे लोन की आवश्यकता थी। हिम्मतनगर के विनय विहार निवासी एक व्यक्ति ने कुछ माह पूर्व लोन दिलवाने का झांसा दिया। इसकी एवज में उससे 51 हजार रुपये ले लिए, लेकिन उसे आज तक लोन नहीं मिला है। पुलिस चौकी में हुए फैसले में आरोपी ने पैसा लेना स्वीकार किया था। आरोपी ने जल्द पैसा वापस करने का भी वायदा किया था, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी आरोपी ने उसके रुपये नहीं लौटाए। पैसे मांगने पर आरोपी अब झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed