फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Firm shuts down software, stalls tax department operations

Saharanpur News: फर्म ने बंद किया सॉफ्टवेयर, टैक्स विभाग का कामकाज ठप

Sun, 07 Jun 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Firm shuts down software, stalls tax department operations
नगर निगम का टैक्स अनुभाग।
- शासन स्तर से होना था भुगतान, नगर निगम नहीं निकाल पा रहा नए बिल, टैक्स भी जमा नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शासन ने जीआईएस (ज्योग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम) सर्वे करने वाली फर्म का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में फर्म ने सॉफ्टवेयर ही बंद कर दिया। इसकी वजह से नगर निगम न तो जीआईएस सर्वे आधारित बिल निकाल पा रहा है और न ही बिल जमा हो पा रहे हैं। ऐसे में गृहकर एवं जलकर अनुभाग का कामकाज दो महीने से ठप है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
दरअसल, नगर निगम क्षेत्र में गृहकर एवं जलकर के दायरे में आने वाली संपत्तियों का शासन द्वारा जीआईएस सर्वे कराया गया है। इसके लिए शासन स्तर से ही फर्म तय की गई थी। सर्वे में 2.13 लाख संपत्तियां चिह्नित की गईं, जिनको टैक्स के दायरे में लाया गया, जबकि उससे पहले वर्ष 2015 में हुए सर्वे के आधार पर करीब 1.42 लाख संपत्तियां ही टैक्स के दायरे में थीं। बहरहाल, फर्म ने सर्वे किया है, लेकिन शासन ने अभी तक फर्म का भुगतान नहीं किया है। इसकी वजह से फर्म ने अपना वह सॉफ्टवेयर ही बंद कर दिया है, जिसमें संपत्तियों का ब्योरा है। इसकी वजह से नगर निगम का गृहकर एवं जलकर अनुभाग जीआईएस सर्वे आधारित नए बिल जारी नहीं कर पा रहा है। न ही जीआईएस सर्वे आधारित बिल जमा हो पा रहे हैं। दो महीने से गृहकर एवं जलकर अनुभाग के अधिकारी और कर्मचारी खाली हैं। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा का कहना है कि सॉफ्टवेयर जल्द खुलेगा, जिसके बाद काम आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

-- सीएसआर फंड से बैंक करेगा भुगतान
नगर निगम अधिकारियों की एक निजी बैंक के अधिकारियों से बात चल रही है। नगर निगम की मांग है कि बैंक अपने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड से सर्वे करने वाली फर्म का भुगतान करे, जिससे कि सॉफ्टवेयर खुल सके और नगर निगम का गृहकर एवं जलकर अनुभाग की ठप हुई व्यवस्था पटरी पर लौट सके। विभागीय सूत्रों ने बताया कि बैंक अधिकारी राजी हो गए हैं। सीएसआर फंड से फर्म का भुगतान होने के बाद सॉफ्टवेयर खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- जीआईएस सर्वे पर सवाल
जीआईएस सर्वे आधारित व्यावसायिक भवनों के बिल करीब डेढ़ वर्ष पहले जारी किए गए थे। टैक्स में दस से 20 गुणा तक वृद्धि होने पर उद्यमियों और व्यापारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया था। इसके बाद नगर निगम बैकफुट पर आया था। इसके बाद नगर निगम ने स्वकर प्रपत्र प्रणाली लागू की, जिसके बाद सभी ने स्वकर प्रपत्र भरकर अपने अनुसार टैक्स जमा कराया है। यानी जीआईएस सर्वे यहां फेल साबित हुआ। उसके बाद जीआईएस सर्वे आधारित करीब 72 हजार आवासीय भवनों के बिल जारी किए गए थे।
-- भवनों की संख्या
भवन--------संख्या
कुल भवन----2.13 लाख
व्यावसायिक---38,000
आवासीय-----1.45 लाख
अन्य संपत्ति----30,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed