{"_id":"6a4029f627f82a14bb07138a","slug":"firm-served-557-crore-notice-over-illegal-mining-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-178436-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अवैध खनन पर फर्म को 5.57 करोड़ का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अवैध खनन पर फर्म को 5.57 करोड़ का नोटिस
Sun, 28 Jun 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स ने तहसील बेहट क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान व्यापक अनियमितताएं पकड़ीं। 5.57 करोड़ रुपये की राजस्व हानि सामने आई। फर्म के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
जिला खान अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि टीम ने ग्राम हैदरपुर हिंदुवाला स्थित खनन पट्टे का स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें पट्टा क्षेत्र के बाहर उपखनिज से लदे चार वाहनों को ओवरलोड व अवैध परिवहन के आरोप में सीज कर थाना मिर्जापुर को सौंपा गया। जांच में सामने आया कि पट्टा क्षेत्र के भीतर 57,555 घनमीटर खनन किया गया, जबकि परिवहन प्रपत्र केवल 9,850 घनमीटर के ही जारी किए गए थे।
जांच में 47,705 घनमीटर अतिरिक्त खनन कर परिवहन किया गया। वहीं पट्टा क्षेत्र के बाहर भी 9,546 घनमीटर अवैध खनन पाया गया। कुल मिलाकर 57,251 घनमीटर अवैध खनन और परिवहन का मामला सामने आया। इस पर प्रशासन ने 5.57 करोड़ रुपये की राजस्व हानि सामने आई। विभाग ने फर्म के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
वहीं, ग्राम कासमपुर स्थित स्टोन क्रेशर पर भी कार्रवाई की गई। यहां 5,797 घनमीटर उपखनिज भंडारित मिला, जबकि पोर्टल के अनुसार केवल 4,901 घनमीटर की अनुमति थी। 896 घनमीटर अवैध भंडारण पर 13.60 लाख रुपये का राजस्व नुकसान आंका गया। साथ ही क्रशर परिसर में कैमरे भी ठीक से संचालित नहीं मिले। प्रशासन ने संबंधित इकाई का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।