फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Firing on furniture trader for refusing to serve cold drink

Saharanpur News: कोल्ड ड्रिंक पिलाने से मना करने पर फर्नीचर व्यापारी पर की फायरिंग

Sun, 02 Jul 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Firing on furniture trader for refusing to serve cold drink
अंबेहटा में घटना की जानकारी लेते कोतवाली प्रभारी
-कई राउंड फायरिंग करने के बाद साथी के साथ बाइक पर बैठ फरार हुए युवक
विज्ञापन

- सीओ और कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर की जांच-पड़ताल

फोटो समाचार
अंबेहटा। कस्बे में इस्लाम नगर रोड पर फर्नीचर व्यापारी द्वारा कोल्ड ड्रिंक पिलाने से मना करने पर दो युवकों ने तमंचे से कई राउंड फायर किए। गनीमत रही कि गोली व्यापारी को न लगकर कर सड़क पर लगी। दिन दहाड़े घटी घटना से व्यापारियों में दहशत बन गई। सूचना पर सीओ व कोतवाल ने मौके पर जाकर जानकारी हासिल की। व्यापारी ने घटना को अंजाम देने वाली युवकों को पहचानने का दावा किया है।

कस्बे के मोहल्ला गाडान निवासी हसीन पुत्र हाशिम ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे दो युवक उसकी दुकान पर आए तथा उसके पुत्र हुसैन से कोल्ड ड्रिंक्स मंगाने लगे। हसीन ने बताया कि उसके पुत्र हुसैन द्वारा कोल्ड ड्रिंक्स लाने से मना करने पर दोनों युवक उसके पुत्र के साथ गाली-गलौज करने लगे। शोर-शराबा सुनकर हसीन मौके पर पहुंचा तथा उसने भी कोल्डड्रिंक मंगाने से मना कर दिया। हसीन ने बताया कि उस समय दोनों युवक वहां से चले गए। थोड़ी देर के बाद दोनों युवक दोबारा दुकान पर आए तथा तमंचा उसके पुत्र हुसैन पर तान दिया। इसके बाद युवकों ने फायर कर दिया। गोली जमीन में लगी।
विज्ञापन

फायर की आवाज सुनकर लाेग आए तो युवक बाइक पर बैठकर फराार हो गए। सूचना पाकर सीओ नकुड नीरज सिंह, कोतवाल नकुड राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ मौके पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की। हसीन ने फायर करने वाले दोनों युवकों को पहचानने का दावा किया है। पुलिस ने हसीन की निशानदेही पर युवकों के घर दबिश दी परंतु युवक हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed