{"_id":"66ce3f7bb4ac2313700fd174","slug":"firing-between-two-parties-a-passerby-got-shot-case-registered-against-ten-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-130149-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो पक्षों में फायरिंग, राहगीर को लगी गोली, दस पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो पक्षों में फायरिंग, राहगीर को लगी गोली, दस पर केस दर्ज
Wed, 28 Aug 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के रमजानपुरा में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान एक गोली वहां से गुजर रहे राहगीर के पैर में जा लगी। घायल के परिजनों की तरफ से दोनों पक्षों के दस लोगों को नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच लड़की को लेकर विवाद हुआ था।
गांव रमजानपुरा में अर्पण पुत्र नरेश और विशाल पुत्र मांगेराम के बीच सोमवार रात झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच पथराव और फायरिंग भी हुई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर अमन उर्फ साहिल के पैर में गोली लग गई, जिसमें वह घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अमन के भाई हर्ष की तहरीर पर पुलिस ने अर्पण पुत्र नरेश सैनी, मुकुल पुत्र मुकेश कश्यप, अंकित पुत्र अशोक सैनी, सौरभ उर्फ चूहा पुत्र सतीश सैनी निवासी हसनपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा दूसरे पक्ष से विशाल पुत्र बलराम निवासी रमजानपुरा, विशाल सैनी पुत्र मांगेराम, विक्की पुत्र ओमीचंद निवासी टोपरी, शुभम पुत्र समय सिंह, अक्षय कुमार करेशन, अनुज पुुत्र बिजेंद्र व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें से पुलिस ने अर्पण, मुकुल, शुभम, विशाल, विशाल सैनी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा बरामद हुआ है, जो घटना में प्रयुक्त किया गया था।
-- -- --
-- विशाल सैनी व अर्पण ने एक-दूसरे को थी देखने की धमकी
पूछताछ के दौरान अर्पण सैनी ने बताया कि विशाल सैनी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस कारण विशाल सैनी ने धमकी देकर रमजानपुरा मिलने के लिए बुलाया था। विशाल, मुकुल व अन्य दो अन्य दोस्तों को साथ लेकर उसके बताए गए स्थान पर पहुंच गया। दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान एक राहगीर को गोली लग गई।
विज्ञापन
-- -- --
देहात कोतवाली क्षेत्र के रमजानपुरा में लड़की को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। साथ ही लाठी-डंडे भी चले। इस मामले में एक नाबालिग सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी