{"_id":"671422bf3a15c919640bec94","slug":"firing-at-fitness-gym-panic-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-134271-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फिटनेस जिम पर फायरिंग, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फिटनेस जिम पर फायरिंग, दहशत
Sun, 20 Oct 2024 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार के आवास विकास स्थित एक फिटनेस जिम पर अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी। जिम के बंद शटर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के पूजा इंक्लेव निवासी अर्पित राठौर का थाना सदर बाजार क्षेत्र के आवास विकास में प्रो अल्टीमेट नाम से फिटनेस जिम है।
शनिवार की सुबह जब जिम को खोलने के स्टाफ पहुंचा तो शटर में गोलियों के निशान मिले। अर्पित राठौर के मुताबिक जब इस बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो किसी ने बताया कि रात को करीब दो बजे पटाखा चलने की आवाज आई थी। अर्पित ने बताया कि गोली शटर फाड़ कर शीशे में लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच पड़ताल की गई तो जिम के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आवास विकास स्थित एक फिटनेस जिम में फायरिंग की सूचना मिली थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।