फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   firing and stone throwing in sahazi

सहजी में फायरिंग, पथराव

Wed, 02 Mar 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव Updated Wed, 02 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
firing and stone throwing in sahazi
सहजी गांव स्थित मस्जिद में मंगलवार की सुबह नमाज पढ़ने से पूर्व मामूली विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन


संघर्ष में एक महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। आरोपी पक्ष के चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार की रात सहजी गांव की मस्जिद में नमाज से पूर्व तकरीर पढ़ने को लेकर ताहिर पुत्र मुनफैद एवं उमर पुत्र रहमत के बीच विवाद हो गया था। इसमें मारपीट और मामूली पत्थरबाजी हुई। सूचना पर रात ही पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों के लोग इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि ताहिर पक्ष ने मस्जिद से बाहर निकलकर उमर पक्ष के लोगों के घरों पर ईट पत्थरों से हमला बोल दिया। एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई।

इस विवाद में उमर पक्ष की हसीना पत्नी लियाकत, अब्बास पुत्र नन्हा, लियाकत पुत्र गनी, बसीर पुत्र सरफू, इंतजार पुत्र बसीर, यूनुस पुत्र रहमत, रोशन पुत्र गनी, आसक अली पुत्र बसीर तथा उमर पुत्र रहमत घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी डीके त्यागी ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

सीओ देवबंद सुरेशपाल सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटना की जांच की। उन्होंने तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई की जाएगी।


उधर, इस झगड़े के पीछे एक पक्ष द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को भी वजह माना जा रहा है। इस मामले को लेकर  काफी शिकायतों के बाद राजस्व विभाग की टीम गत दिनों पैमाइश के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed