{"_id":"6632a421e6a540e1f6072f34","slug":"firefighters-told-how-to-extinguish-fire-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-122864-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अग्निशमन कर्मियों ने बताए आग बुझाने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अग्निशमन कर्मियों ने बताए आग बुझाने के तरीके
विज्ञापन
सरसावा। देहात क्षेत्र के एक स्कूल में नागरिक सुरक्षा कोर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने की तकनीकों का प्रदर्शन किया।
बुधवार को क्षेत्र के ग्राम रायपुर के टीएसएम पब्लिक स्कूल में सोराना स्थित अग्निशमन केंद्र के प्रभारी विनय धनखड़ ने बताया कि आग लगने पर मिट्टी या पानी डालकर काबू करना चाहिए, साथ ही दमकल विभाग को भी जानकारी दें। प्रभागीय वार्डन देशबंधु शर्मा ने कहा कि छोटी-छोटी जानकारियां बड़ी घटना होने से रोक सकती हैं। शमशेर सिंह ने कहा कि सभी को प्रशिक्षण लेकर अन्य लोगो को भी इस जानकारी देनी चाहिए। दिनेश गुप्ता ने कहा कि इस समय खेत खलिहानों में सुखी फैसले खड़ी हैं। एक छोटी सी चिंगारी जान माल का बड़ा नुकसान कर सकती है इसीलिए इस समय सावधानी जरूरी है। ग्राम प्रधान संदीप चौहान, राकेश चौहान, उज्ज्वल चौहान, आयुष कुमार, ऋषिपाल सिंह, दीपक सिंह आदि रहे।