{"_id":"5f1b21ca8ebc3e9fdc6c4ce7","slug":"fire-on-two-floors-of-resort-and-sari-center-saharanpur-news-mrt4928884164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसॉर्ट की दो मंजिलों और साड़ी सेंटर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसॉर्ट की दो मंजिलों और साड़ी सेंटर में लगी आग
विज्ञापन
सहारनपुर के अंबाला रोड़ स्थति रिसोर्ट में लगी आग
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में शुक्रवार को देहरादून-अंबाला हाईवे पर स्थित एक रिसॉर्ट की दो मंजिलों और रायवाला बाजार स्थित साड़ी सेंटर में आग लग गईं। दमकल की टीमों को इन स्थलों पर आग बुझाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
पहली आग थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड स्थित सुभाष चोपड़ा के सागर रत्ना रिसॉर्ट में लगी। यहां आग की सूचना पर सुबह दस बजे दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंचीं। इस रिसॉर्ट के द्वितीय और तृतीय तल पर आग लगने से यहां भवन क्षतिग्रस्त होने के अलावा सोफा, बेड्स, गद्दे आदि समान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि उस समय इस एरिया में कोई नहीं था और कोराना काल के कारण यहां इस समय कोई इवेंट भी नहीं था।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि संभावना है कि शार्ट सर्किट के कारण यहां आग लगी। करीब ढाई घंटे बाद इस आग पर काबू पाया जा सका। यहां फर्नीचर और भवन सहित लाखों की क्षति हुई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर, थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस टीमें भी पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि सुभाष चोपड़ा इन दिनों क्वारंटीन पर हैं। उनके मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से बात करने पर फिलहाल शार्ट सर्किट ही कारण सामने आ रहा है।
विज्ञापन
इस आग को बुझाने के बाद ही दमकल टीम को सूचना मिली कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र रायवाला बाजार में भी एक साड़ी सेंटर में आग लग गई। फिर टीम तीन गाड़ियों के साथ यहां पहुंची। यहां प्रतापनगर की ओर बॉबी साड़ी सेंटर के प्रथम तल पर आग लगी थी।
थाना मंडी प्रभारी आदेश कुमार त्यागी सहित पुलिस टीम भी वहां पहुंची। यहां करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। शोरूम के स्वामी राकेश सुखीजा ने बताया कि बारदाने की ओर शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि भीड़ के बावजूद दमकल टीमों के समय से पहुंचने के बाद उनका ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
कपड़ा व्यापारियों की अटकी रहीं सांसें
सहारनपुर। रायवाला में जिस समय साड़ी सेंटर में आग लगी। वहां प्रताप नगर, रायवाला, रानी बाजार, कंबोह कटेहरा और थाना मंडी की ओर कपड़े, कटपीस और साड़ियों की बड़ी दुकानें हैं। बॉबी साड़ी सेंटर में आग लगने के बाद आसपास की दुकानों के व्यापारियों की सांसें अटकी रहीं। उन्हें डर था कि कहीं यह आग उनका भी नुकसान न कर दे। यदि आग फैलती तो लाखों रुपये का नुकसान हो सकता था।
संकरे रास्तों में ऐसी घटनाएं बढ़ाती हैं चुनौतीं
- मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह मानते हें कि संकरे रास्ते वाले पुराने बाजारों में आग की घटनाओं पर काबू पाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ती है। इन क्षेत्रों में दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचाने के लिए बहुत परेशानी होती है। रायवाला में भी पहुंचने के लिए थाना मंडी प्रभारी आदेश कुमार त्यागी सहित अन्य पुलिस टीम ने दुकानों से सामान पीछे हटवाकर वहां पहुंचवाया। समय रहते आग पर काबू कर लिया गया।

सहारनपुर के अंबाला रोड़ स्थित रिसोर्ट में लगी आग को बूझाते फायर कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

रायवाला कपड़ा मार्केट में साड़ी की दुकान में लगी आग को बूझाते फायर कर्मी जमा भीड़- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के अंबाला रोड़ स्थित रिसोर्ट में आग बूझाते फायर कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के अंबाला रोड़ स्थित रिसोर्ट में आग लगने के बाद जला रिसोर्ट- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के अंबाला रोड़ स्थित रिसोर्ट में लगी आग- फोटो : SAHARANPUR