फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire in moving car, fire brigade overcomes

चलती कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Tue, 19 Nov 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fire in moving car, fire brigade overcomes
नागल में स्टेट हाइवे पर धूं धूं कर जलती कार - फोटो : SAHARANPUR
चलती कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। मंगलवार सुबह गागलहेड़ी देवबंद स्टेट हाईवे पर अचानक चलती कार में आग लग गई। कार रोककर चालक नीचे उतरा और जब तक वह कुछ कर पाता आग ने विकराल रूप धर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी रोहित अपनी कार से सुबह करीब आठ बजे हरिद्वार से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह गांव खटोली मोड़ के पास पहुंचा तो कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। उसने कार को सड़क किनारे रोक कर धुआं उठने का कारण जानना चाहा, लेकिन तब तक कार धूं-धूं करके जलने लगी। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को खबर दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू किया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed