{"_id":"61af740ecdd112768a0deb30","slug":"fire-in-a-wood-factory-in-saharanpur-and-has-caused-loss-of-12-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: लकड़ी कारखाने में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, 12 लाख का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: लकड़ी कारखाने में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, 12 लाख का हुआ नुकसान
Tue, 07 Dec 2021 08:17 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 07 Dec 2021 08:17 PM IST
सार
सहारनपुर में एक लकड़ी के कारखाने में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि कारखाने में करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कारखाने में लगी भीषण आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में इंदिरा चौक के निकट लकड़ी के कारखाने में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग में 12 लाख रुपये कीमत का लकड़ी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली मंडी क्षेत्र के इंदिरा चौक निवासी फैसल पुत्र जहांगीर का घर के नजदीक ही लकड़ी कारखाना है। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने कारखाने की दूसरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। पता लगते ही फैसल मौके पर पहुंच गए। तब, तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। तत्पश्चात सूचना पर सीएफओ तेजवीर सिंह और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ के साथ दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत कर तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां लगी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन
सीएफओ ने बताया कि आग में करीब 12 लाख रुपये लकड़ी का सामान और मशीनें जलकर राख हो गई हैं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह से शॉर्ट सर्किट सामने आई है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
मची अफरा-तफरी
जिस जगह पर लकड़ी का कारखाना है। वह घनी आबादी वाला इलाका है। आग लगने की वजह से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी माहौल बन गया है। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने के क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।