फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire broke out in three places in the district, chaos ensued

तीन जगह लगी आग, मची अफरा-तफरी

Fri, 15 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in three places in the district, chaos ensued
मेला गुग्घाल पुल के नीचे ट्रक में लगी आग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले भर में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। शुक्रवार को तीन जगहों पर आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

घटना --01
कोर्ट रोड पर दीवानी कचहरी के सामने खाली पड़े प्लाट में शुक्रवार दोपहर 12 बजे आग लग गई। प्लाट में रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया। पता लगने पर अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में दमकल विभाग की एक गाड़ी का इस्तेमाल हुआ। आग लगने की वजह से स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

घटना--02
अंबाला रोड स्थित मेला गुघाल परिसर में स्क्रैप से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक चालक ने कूदकर जान बचाई। मौके पर टीम के साथ पहुंचे अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। गांव इस्लामनगर निवासी ट्रक स्वामी अब्दुल रहमान ने बताया कि आग लगने से उनका लाखों का नुकसान हुआ है। सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि बिजली की तारों से चिंगारी गिरने पर ट्रक में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना --03
मिर्जापुर क्षेत्र में मां शाकंभरी देवी मंदिर इलाके में बाबा भूरादेव मंदिर के पास झाड़ियों में आग लग गई। पता लगते ही बेहट से दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यहां भी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

तीन जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं। विभाग की टीमों ने पांच से 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। गर्मी बढ़ने के साथ अग्निकांड भी बढ़ रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से निपटने को विभाग पूरी तरह तैयार है। इसके साथ ही लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए।
-तेजवीर सिंह, सीएफओ

थाना सदर रोड स्थित प्लॉट में रखे फर्नीचर में लगी आग

थाना सदर रोड स्थित प्लॉट में रखे फर्नीचर में लगी आग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed