फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire broke out in thatched houses of Noor Basti, goods worth lakhs burnt

Saharanpur News: नूर बस्ती के छप्परनुमा मकानों में लगी आग, लाखों का सामान जला

Mon, 17 Apr 2023 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in thatched houses of Noor Basti, goods worth lakhs burnt
गांव रायपुर की नूरबस्ती में आग से खाक हुआ सामान और मौके पर जुटे ग्रामीण
बेहट/मिर्जापुर। कोतवाली मिर्जापुर के रायपुर की नूर बस्ती के छप्परनुमा मकानों में आग लगने से लाखों रुपये का घरेलू सामान जल गया। ग्राम प्रधान की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव रायपुर की नूर बस्ती में दोपहर ढाई बजे नासिर पुत्र सुलतान के छप्परनुमा मकान से आग की लपटें उठने लगी। इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में उसके घर में रखा घरेलू सामान, 20 हजार की नकदी एवं उसके घर के पास ही स्थित समी पुत्र बशीर के घर में रखी 15 हजार की नकदी, मोटरसाइकिल नुमा रेहड़ा, चारपाई, बर्तन, शाकिर पुत्र शमी की अलमारी, जेवर, घरेलू सामान, मुशर्रफ पुत्र मुंशी की अलमारी, जेवर, अनाज जल गया। आग ने तेजी से घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान राव आरिफ ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मात्र 30 मिनट बाद ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। सूचना के बाद नायब तहसीलदार अनिल कुमार और लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed