{"_id":"67f02bb3add585e85e0f82ea","slug":"fire-broke-out-in-a-wooden-warehouse-furniture-was-being-transported-to-maharashtra-and-bihar-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-146393-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लकड़ी के गोदाम में लगी आग, महाराष्ट्र-बिहार जाता था फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लकड़ी के गोदाम में लगी आग, महाराष्ट्र-बिहार जाता था फर्नीचर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुराना कलसिया रोड पर मनसा कॉलोनी के पास बने लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
मनसा कॉलोनी के सामने हाजी इकबाल का लकड़ी का गोदाम है। इस गोदाम में फर्नीचर तैयार होता है। शुक्रवार सुबह गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं उठने लगा। लोगों ने पानी आदि की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद गोदाम मालिक के बेटे अफजल मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग अंदर के हिस्से में लगी थी। इसलिए प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गोदाम मालिक ने बताया कि फर्नीचर डीलर के माध्यम से महाराष्ट्र और बिहार सप्लाई होता था। गोदाम में सोफे, फ्लंग, ड्रेसिंग टेबल आदि तैयार किए जाते थे। आग से करीब 2.50 लाख रुपये का फर्नीचर जला है।