फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire broke out in a cooler warehouse, employees jumped from the third floor

Saharanpur News: कूलर के गोदाम में लगी आग, तीसरी मंजिल से कूदे कर्मचारी

Thu, 29 May 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a cooler warehouse, employees jumped from the third floor
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एसएएम इंटर कॉलेज के सामने बेदी वाली गली में कूलर के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई। इसमें पांच कर्मचारी घायल हो गए। पता लगते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत कर पांच गाड़ियों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बेदी वाली गली में हरचरण सिंह बेदी की बेदी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान और गोदाम है। तीन मंजिला इमारत में सबसे नीचे हरचरण सिंह दुकान चलाते हैं। उससे ऊपर के हिस्से में परिवार रहता है। सबसे ऊपर गोदाम है। तीसरी मंजिल पर कूलर के गोदाम में अचानक आग लग गई। उस समय दुकान व मकान में करीब 12 से 15 लोग मौजूद थे। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हरचरण व उनका बेटा शबी तीसरी मंजिल पर पहुंच गए। पांच किलोमीटर से धुआं उठता दिखाई दिया। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास की दुकानों के शटर बंद हो गए।
विज्ञापन

पता लगने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह, सीओ प्रथम अशोक सिसोदिया, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार और शहर कोतवाली प्रभारी सुनील नागर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए पांच गाड़ियां बुलाईं। गली संकरी होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ियां अंदर नहीं पहुंच पाईं। गली में करीब 500 मीटर पाइप बिछाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब चार घंटे में जाकर बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed