फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire broke out due to brake jam of the train, the track was also damaged

Saharanpur News: ट्रेन के ब्रेक जाम होने से लगी आग, ट्रैक भी हुआ क्षतिग्रस्त

Sun, 20 Aug 2023 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to brake jam of the train, the track was also damaged
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर आग की सूचना मिलने पर ट्रेन से उतरकर भागता युवक। संवाद
-ट्रेन में सवार दो हजार यात्रियों में मची अफरातफरी, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

-ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से बड़ौत स्टेशन पर डेढ़ घंटा खड़ी रही ट्रेन, यात्री परेशान रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन के शनिवार सुबह ब्रेक जाम हो गए। जिससे ट्रेन के पहियों में आग लग गई और रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ट्रेन में सवार दो हजार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन को बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। शामली और बड़ौत के कर्मियों ने उसे ठीक किया और डेढ़ घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई।
दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर दिल्ली से चलने वाली वाली ट्रेन नंबर 4401 जब बड़का हाल्ट से बड़ौत रेलवे स्टेशन के लिए चली। तभी ट्रेन में तकनीकी खराबी के चलते ब्रेक जाम हो गए। बड़ौत स्टेशन पहुंचने तक ट्रेन के निचले हिस्से में आग लग गई और गर्म पहियों की रगड़ से रेलवे ट्रैक भी कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन में आग लगी देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन को बड़ौत स्टेशन पर किसी तरह रोका गया तो ट्रेन से यात्री स्टेशन पर कूद गए। ट्रेन को रोककर बड़ा हादसा होने से बच गया। माना जा रहा है कि जिस तरह से ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ था तो उससे ट्रेन पलट भी सकती थी।
विज्ञापन

शामली से बुलाए अधिकारी व कर्मी, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन
ट्रेन में खराबी होने की सूचना पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहित, ट्रैफिक इंस्पेक्टर ओमवीर, स्टेशन मास्टर अनुज राठी, कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद शामली से अधिकारी आए और स्थानीय कर्मियों के साथ ही ट्रेन को ठीक कराया गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटा ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक की कराई जा रही जांच
सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहित ने बताया कि ट्रेन के ब्रेक जाम होने के बाद भी चक्का घूमता रहा और ब्रेक व चक्के में रगड़ होने से चिंगारी उठने से आग लग गई। इसके अलावा ट्रेन के पहिये गर्म होने से ट्रैक कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी रेलवे कर्मचारियों को लगाकर जांच कराई जा रही है और जहां ज्यादा समस्या है, वहां से रेलवे ट्रैक को भी बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed