{"_id":"68e9577ae541dda8050341a6","slug":"fire-breaks-out-in-readymade-garment-shop-goods-burnt-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-160642-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रेडीमेड गारमेंट की दुकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रेडीमेड गारमेंट की दुकान में लगी आग, सामान जला
Sat, 11 Oct 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुवांरका। लखनौती खुर्द में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लगने से साढ़े तीन लाख रुपये का कपड़ा व सामान जल गया। आसपास के दुकानदारों ने मिलकर आग पर काबू पाया। दुकानदार ने त्योहारी सीजन के चलते एक दिन पहले ही दुकान में सामान डाला था।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जनता रोड पर लखनौती खुर्द में दतौली मुगल निवासी अंकुश कुमार की सेवन अक्स मिनि मॉल नाम से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। शुक्रवार सुबह दुकान खोलकर अंकुश किसी काम से घर चला गया था। दुकान में शीशे का दरवाजा भी लॉक था। पड़ोसी दुकानदार मोहसिन सलमानी ने दुकान से धुआं निकलता देख अंकुश कुमार को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दुकान में रखे कपड़े व सामान जलकर बर्बाद हो गया। दुकान मालिक अंकुश का कहना है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए एक दिन पहले ही 40 हजार रुपये के कपड़े लेकर आया था वह भी आग में जल गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जाना रहा है। दुकानदार के अनुसार उसका लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।