{"_id":"690e42314fe123048d012ed4","slug":"fire-breaks-out-in-mattress-and-plywood-sellers-shop-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-162511-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गद्दे और प्लाईबोर्ड विक्रेता की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गद्दे और प्लाईबोर्ड विक्रेता की दुकान में लगी आग
Sat, 08 Nov 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
गंगोह में आग बुझाते दमकल कर्मी
गंगोह। नगर के शिव चौक स्थित गद्दे और प्लाईबोर्ड के बड़े दुकानदार सचिन गोयल की दुकान में शुक्रवार रात आग लग गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक ने आनन फानन में शटर खोला लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। देर रात तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी और नगर पालिका की टीम आग पर काबू पाने में जुटी थी।
तीतरों रोड स्थित शिव चौक के समीप पुराने आढ़त बाजार में सचिन गोयल की गद्दे और प्लाईबोर्ड के सामान की दो मंजिला दुकान है। शुक्रवार रात आठ बजे वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे। पांच मिनट बाद ही पड़ोसियों ने बताया कि दुकान से धुंआ निकल रहा है। वह तत्काल दुकान पर पहुंचे। शटर खोला लेकिन तब तक आग भड़क चुकी थी। दूसरी मंजिल तक आग फैल गई थी। मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता दीपांशु गोयल ने नगर पालिका और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। नगर पालिका की टीम और थाने से पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाने का काम शुरू किया। घंटे भर की मशक्कत की बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। दमकल कर्मचारी और नगर पालिका की टीम आग बुझाने में जुटी थी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। देर रात तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था। आग से मोटे नुकसान की आशंका जताई जा रही है।