फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire breaks out in cowshed's straw warehouse, cauFire breaks out in cowshed's straw warehouse, causing loss of lakhssing loss of lakhs

Saharanpur News: गोशाला के भूसे के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 24 Sep 2025 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cowshed's straw warehouse, cauFire breaks out in cowshed's straw warehouse, causing loss of lakhssing loss of lakhs
फोटो-3 और 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेड़ा अफगान। याकूबपुर उर्फ डेरा स्थित कान्हा गोशाला में भूसे के गोदाम में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


खेड़ा अफगान में कान्हा गोशाला का भूसे का गोदाम है। इसे नगर निगम सहारनपुर द्वारा संचालित किया जाता है। बताया गया मंगलवार सुबह करीब चार बजे गोदाम से अचानक आग की लपटें और धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सहारनपुर, गंगोह और सरसावा से दमकल की गाड़ियां मंगवाई। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम की देखरेख करने वाले फुरकान शाह का दावा है कि आग से करीब पांच लाख रुपये का भूसा जलकर नष्ट हो गया है। भूसे का रखरखाव और प्रबंधन नगर निगम सहारनपुर की जिम्मेदारी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed