फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR will be lodged against the conductor if the passenger gets without ticket

Saharanpur News: यात्री बिना टिकट मिले तो परिचालक पर होगी एफआईआर

Mon, 19 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against the conductor if the passenger gets without ticket
सहारनपुर। राजस्व बढ़ाने पर परिवहन निगम का खासा जोर है। रोडवेज बस में यात्रियों से किराया लेकर टिकट न देने वाले परिचालकों पर सख्ती बढ़ा दी है। एक बस में 10 से अधिक यात्री चेकिंग के दौरान बिना टिकट मिले तो परिचालक पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो संचालित हैं। इनमें सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह हैं। इन डिपो में 444 निगम और 133 अनुबंधित बसें हैं। 577 रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों में यात्रियों की टिकट चेकिंग के लिए प्रवर्तन दल गठित है, जो समय-समय पर चेकिंग करता रहता है। चेकिंग के दौरान कई बार यात्री बिना टिकट मिल भी चुके हैं। जिस पर किराए से 10 गुना जुुर्माना लगाकर वसूला गया। यदि किसी बस में चेकिंग के दौरान 10 से अधिक यात्री बिना टिकट मिलते हैं या फिर जानबूझकर परिचालक ने टिकट नहीं काटा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि बस में 10 से अधिक यात्री के बिना टिकट मिलने पर परिचालक पर एफआईआर कराने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed