{"_id":"64e3acee3e527cb8d70abe89","slug":"fir-will-be-done-if-irregularities-are-found-in-projects-dm-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-8074-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजनाओं में अनियमितता मिलने पर होगी एफआईआर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजनाओं में अनियमितता मिलने पर होगी एफआईआर : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम डाॅ दिनेश चंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत निर्माणाधीन नौ परियोजनाओं को पूर्ण कराने को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परियोजना में अनियमितता मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था पर एफआईआर दर्ज होगी।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को जनोपयोगी बनाते हुए पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि इन परियेाजनाओं की जांच टीम गठित कर कराई जाए।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि समस्त परियोजनाओं में प्रथम एवं द्वितीय किश्त प्राप्त है। नौ परियोजनाओं में तीन परियोजनाएं पेयजल योजना उग्राहू, राजकीय इंटर कॉलेज चन्दौली, राजकीय इंटर कॉलेज कुतुबपुर का कार्य शत प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन
पेयजल योजना नियामतपुर, हरौड़ा का कार्य सितंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज कालूवाला जहानपुर का कार्य भी सितंबर तक पूर्ण हो जाएगा। अवशेष तीन परियोजनाओं राजकीय आईटीआई ननैनी, राजकीय पालिटेक्निक गोपाली एवं राजकीय इंटर कॉलेज भैंसराऊ का कार्य 80 से 90 प्रतिशत तक ही पूर्ण हो पाया है। बैठक में अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड, जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।