फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR lodged against contractors for digging cremation ground for pond beautification

Saharanpur News: तालाब सुंदरीकरण के लिए शमशान खोदने पर ठेकदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 31 May 2024 04:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against contractors for digging cremation ground for pond beautification
गंगोह। नगर पालिका द्वारा तालाब सुंदरीकरण के नाम पर हिंदू बच्चों के शमशान में की गई खुदाई के मामले प्रशासन ने ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। हिंदू समाज नगर पालिका ईओ, अध्यक्ष सहित सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें, कि मंगलवार रात नगर पालिका द्वारा लखनौती मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे हिंदू बच्चों के शमशान को तालाब सुंदरीकरण के लिए जेसीबी से खोदाई कर दी थी। सुबह मौके पर खुर्द-बुर्द हालत में बच्चों के कंकाल मिलने पर हिंदू समाज में भारी रोष व्याप्त हो गया। लोगों के गुस्से को देखते हुए एसडीएम ने मौके पर जाकर राजस्व रिकार्ड की जांच की थी। ईओ को कार्य निरस्त कराने, गड्ढे को भरवाने और राजस्व कर्मियों को दोषी ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार पंकज गुप्ता और राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन हिंदू समाज इससे संतुष्ट नहीं है। लोगों का कहना है कि कार्य का आदेश देने वाले ईओ, अध्यक्ष सहित सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।
विज्ञापन

उधर, सीओ मुनीशचंद ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य के आधार पर जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------


दो जून से कोतवाली में अनशन की दी चेतावनी
गंगोह। हिंदू कल्याण श्मशान समिति के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सैनी ने बताया कि वह समाज के लोगों के साथ कोतवाली प्रभारी से मिले। एक जून तक सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर दो जून से कोतवाली में अनशन शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि जब तक सभी दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती हिंदू समाज चैन से नही बैठेगा।

--------
जनप्रतिनिधियों ने भी की भृत्सना
सांसद प्रदीप चौधरी व विधायक किरत सिंह ने शमशान खोदाई कार्य की भृत्सना करते हुए कहा कि नगरपालिका का काम भावनाओं को ठेस पहुंचाने का न होकर सबका साथ सबका विकास होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से जांच कराकर दोषियों को दंडित करने की मांग की है। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी ने उक्त कार्य को भावनाएं भड़काकर माहौल को खराब करने वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed