फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR against 14 for violation of model code of conduct

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में 14 के विरुद्ध एफआईआर

Sun, 23 Jan 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
FIR against 14 for violation of model code of conduct
सहारनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के तहत अब तक सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से 6696 प्रचार सामग्री हटायी गई। इनमें से वॉल राइटिंग, पोस्टर, बैनर आदि शामिल हैं। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में 14 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए जनपद में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इसको लेकर पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 457050 रुपये से अधिक मूल्य की 2176 लीटर शराब एवं 1077640 रुपये से अधिक मूल्य का 5.594 किग्रा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पिछले 24 घंटे में 51650 रुपये से अधिक मूल्य की 303 लीटर अवैध शराब एवं 61600 रुपये से अधिक मूल्य की 770 ग्राम चरस बरामद की गयी। अब तक 555900 रुपये कैश बरामद किए गए। जनपद में अब तक 11908 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए। धारा 107/116 के तहत 44542 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसमें दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 116(3) के तहत 31636 व्यक्तियों को पाबंद किया गया। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 117 के तहत 7965 व्यक्तियों को पाबंद किया गया। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक 14 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी। अब तक 147 शस्त्र एवं 114 कारतूस बरामद किए गए। अचार संहिता के उल्लंघन में चार लोगों के विरुद्ध दो अभियोग थाना गागलहेड़ी पर पंजीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त 26 अवैध शस्त्र और 26 कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed