फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fines for not taping drains can be fined

नालों को टेपिंग नहीं करने पर लग सकता है जुर्माना

Tue, 11 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fines for not taping drains can be fined
सहारनपुर। जहरीली हो चुकी हिंडन, काली और कृष्णी नदी को लेकर एनजीटी सख्त है। सहारनपुर में भी संबंधित नगर निकायों पर जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन

एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) ने फरवरी 2020 में आदेश जारी कर संबंधित जनपदों के संबंधित निकायों को उक्त नदियों में सीधे तौर पर बिना ट्रीट किए डाले जा रहे नालों की टेपिंग करने के आदेश दिए थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि सहारनपुर में निकायों के अधिकारियों ने अप्रैल 2020 तक का समय मांगा था, मगर अप्रैल तक कोई काम नहीं हो सका। इसके बाद निकायों के अधिकारियों ने एनजीटी में पत्र लिखकर और समय दिए जाने की मांग की थी। मगर एनजीटी ने समय देने की बजाय अब संबंधित निकायों से मौजूदा स्थिति के बारे में पूछा है। सूत्रों ने बताया कि मानें तो सहारनपुर में भी अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। ऐसे में यहां जुर्माना लगने की पूरी आशंका है। ऐसे में संबंधित अधिकारी भी टेंशन में हैं।

हिंडन, काली और कृष्णा नदी में गिरने वाले नालों को लेकर एनजीटी ने 28 फरवरी को आदेश जारी किया था। संबंधित निकायों को इस पर काम करना था, जिसके लिए उन्होंने समय मांगा था, मगर बीच में कोरोना महामारी आ गई, जिसकी वजह से काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन

एसवी वर्मा, सहायक पर्यावरण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed