फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Find effective control over criminal cases: DIG

आपराधिक वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाएं : डीआईजी

Thu, 15 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Find effective control over criminal cases: DIG
बैठक लेते डीआईजी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही ने कहा कि क्षेत्र में लूट, डकैती एवं अन्य आपराधिक वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। लंबित पड़ी विवेचनाओं को निस्तारित करें।
विज्ञापन


वांछित अभियुक्तों, वारंटियों एवं सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्षों को निर्देशित किया जाएं। लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की जाए। त्योहारों के मद्देनजर तीनों जिलों में कानून व्यवस्था कड़ी कर दी जाएं। प्रमुख एवं सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग कराई जाएं।
विज्ञापन


डीआईजी जेके शाही बुधवार को कैंप कार्यालय पर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों सहारनपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षक की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आने वाले त्यौहार क्रिसमस डे, नववर्ष, यूपी डायल-100, नोट बंदी को लेकर बैंकों में लगी भीड़ एवं विधानसभा चुनाव-2017 को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के बारे में दिशा निर्देश दिए।

कहा कि मंडल के समीपवर्ती क्षेत्र के सभी चेकपोस्टों पर संदिग्ध तत्वों को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जांए। नियमित रूप से रेलवे, बस स्टेशन, महत्वपूर्ण स्थानों, भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे मॉल्स, सिनेमाघर, धार्मिक स्थल, मुख्य बाजारों में सतर्क दृष्टि बनाए रखकर सुरक्षा के समुचित पुलिस प्रबंध करें।

प्रतिदिन सुबह बैंक एवं सराफ व्यापारियों की दुकान खुलने के समय इनके आसपास तथा इनके पास आने जाने वाले रास्तों पर चेकिंग की जाएं। स्थान बदल-बदल कर दो पहिया वाहन पर सवार तीन व्यक्तियों एवं संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जाएं। 

उन्होंने रात में घने कोहरे में सराफ व्यापारियों से लूट, घर में घुसकर लूट एवं सड़क मार्गों पर लूट, डकैती, चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े लूट एवं डकैती की घटनाओं का खुलासा समय रहते किया जाएं। घटनाओं को रोकन के लिए सख्ती बरती जाएं। डीआईजी ने निर्देश दिए कि जिन थाना क्षेत्रों में अपराध बढ़ रहा है उन निरीक्षकों को चेतावनी दी जाएं।

लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएं। छोटी-छोटी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएं। जिससे बड़ा मामला न हो सके। इसके अलावा जेल में बंद अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएं। अपराधियों की पेशी के दौरान कड़ी न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएं।


उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध खनन, गोकशी, अवैध असलहों की बिक्री पर रोकथाम के लिए टीमें गठित कर कार्रवाई कराई जाएं। थाना पर आने वाले पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed