फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Final will be held in Vishwamitra Cricket Academy and Noida

विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी और नोएडा में होगा फाइनल

Sun, 03 Jul 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Final will be held in Vishwamitra Cricket Academy and Noida
भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित टूनामेंट में बोलिंग करता बोलर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया अंडर-19 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी गंगोह और नोएडा के बीच होगा। रविवार को हुए सेमीफाइनल मुुकाबलों में दोनों टीमों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला सेमी फाइनल मुकाबला गंगोह की विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी और मुरादाबाद की आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 265 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 266 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी मुरादाबाद की पूरी टीम 14.4 ओवर में मात्र 149 रन पर ढेर हो गई। विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी ने मैच 116 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच हनी को चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच पानीपत और नोएडा के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पानीपत ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा की टीम ने नौ गेंदें शेष रहते हुए 168 रन बना लिए। मैन ऑफ द मैच मनीष भाटी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मुकाबलों के दौरान एसडीसीए के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, रणधीर कपूर, मृदुल गर्ग, अवनीश मंदोलिया, शशांक सिंघल, मनीष अरोड़ा, तनवीर आदि मौजूद रहे।

भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित टूनामेंट में बोलिंग करता बोलर

भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित टूनामेंट में बोलिंग करता बोलर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed