{"_id":"61462a708ebc3e915e51bb82","slug":"filling-center-is-far-away-hurdle-in-registration-saharanpur-news-mrt5568252183","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलिंग सेंटर है दूर, पंजीकरण में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलिंग सेंटर है दूर, पंजीकरण में बाधा
विज्ञापन
सहारनपुर। सीएनजी वाहनों के पंजीकरण अगले सप्ताह तक शुरू हो पाएंगे। फिलहाल नए सीएनजी वाहनों का पंजीकरण शुरू होगा, लेकिन पुराने वाहनों में सीएनजी गैस किट फिट कराने वालों को पंजीकरण के लिए अभी इंतजार करना होगा। वहीं, ऑटो को सीएनजी में परिवर्तित कराने वालों को भी अभी इंतजार करना होगा। क्योंकि इसमें परमिट की परिधि वाला नियम आड़े आ रहा है।
दरअसल, ऑटो को करीब 16 किलोमीटर में भ्रमण का परमिट जारी होता है। फिलहाल सहारनपुर में सीएनजी के पंप दिल्ली रोड पर मनानी में और सरसावा में ही संचालित हैं। ऐसे में ऑटो चालकों को सीएनजी भरवाने के लिए इन ही दोनों स्थानों पर जाना पड़ेगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऑटो का संचालन 16 किलोमीटर की परिधि से बाहर नहीं किया जा सकता है। इसलिए जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखा गया है कि शहर क्षेत्र में भी सीएनजी के पंप शुरू कराए जाएं। गौरतलब है कि शहर क्षेत्र में दिल्ली रोड पर ही मेडिग्राम अस्पताल के पास दो सीएनजी पंप संचालित होने हैं, जिसके लिए काफी कार्य हो भी चुका है, लेकिन इन्हें सीएनजी की आपूर्ति को लेकर निर्णय नहीं हो पाया है। इस कारण इन दोनों पंपों का संचालन शुरू नहीं हुआ है।
---- निजी वाहनों को परिवर्तित कराना चाहते हैं लोग
पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई और प्रदूषण को देखते हुए लोग अपने निजी वाहनों को भी सीएनजी में परिवर्तित कराना चाहते हैं। बसंत विहार निवासी राजेश और चंद्रनगर निवासी मोहित का कहना है कि अभी जिले में सीएनजी फिटमेंट सेंचर नहीं बना है। किसी दूसरे जिले से सीएनजी किट लगवाकर लाने में दिक्कत हो रही है। यदि परिवहन विभाग प्रयास करके सीएनजी फिटमेंट सेंटर शुरू करा दे तो बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों को सीएनजी में परिवर्तित करा सकते हैं।
विज्ञापन
पंजीकृत प्रमुख वाहनों की स्थिति
- नॉन ट्रांसपोर्ट श्रेणी के वाहन- 600,000
- ट्रांसपोर्ट श्रेणी के वाहन -38,000
- हैवी ट्रांसपोर्ट श्रेणी के वाहन- 7000
- जिले में संचालित टेंपो -4500
सीएनजी के नए वाहनों के पंजीकरण के संबंध में डीलरों को पत्र भेजा गया है। सीएनजी में परिवर्तित होने वाले पुराने वाहनों के पंजीकरण को लेकर प्रक्रिया चल रही है। जिला पूर्ति अधिकारी को भी पत्र भेजा जा रहा है, ताकि शहरी क्षेत्र में सीएनजी पंप शुरू होने पर ऑटो आदि के पंजीकरण भी शुरू कराए जाएं। -- महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरटीओ (प्रशासन)