फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fight to go home on Chhath festival, huge crowd in trains

अब छठ पर्व पर घर जाने की मारामारी, ट्रेनों में भारी भीड़

Wed, 26 Oct 2022 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Fight to go home on Chhath festival, huge crowd in trains
कामाख्या एक्सप्रेस में भीड़ होने के कारण खिड़की से घुसे यात्री
विज्ञापन

पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और सहारनपुर में काम करने वालों का पूर्वांचल, बिहार जाना शुरू
फोटो - 04 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दीपावली का त्योहार बीत चुका है, अब सभी छठ पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पूर्वांचल और बिहार जाने वाले करीब आधे लोग पहले ही ट्रेन के माध्यम से घर पहुंच चुके हैं। शेष छठ पूजा के लिए घरों के लिए रवाना हो रहे हैं। सहारनपुर से होकर पूर्वांचल एवं बिहार की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं।
रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे मां वैष्णो देवी कटरा से चलकर कामाख्या जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। इस पर प्रवासियों की भीड़ लग गई। ट्रेन में भीड़ इतनी अधिक रही कि यात्रियों को सीट तो दूर चढ़ने के लिए जगह तक नहीं मिली। स्टेशन पर कुली सामान उठाने की जगह यात्रियों की सहायता करने में जुटे नजर आए। उन्होंने खिड़कियों से यात्रियों को अंदर भेजा। काफी जद्दोजहद के बाद यात्री ट्रेन में चढ़ सके। कई यात्री ऐसे रहे, जिन्होंने भागकर ट्रेन पकड़ी। कामाख्या एक्सप्रेस के सभी कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। स्लीपर कोच भी जनरल में तब्दील रहे। यही हाल जनसेवा और कर्मभूमि एक्सप्रेस का रहा। यात्रियों को दरवाजे पर बैठकर सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन

भैयादूज पर आज भी ट्रेनों-बसों में उमड़ेगी भीड़
भैयादूज पर्व आज मनाया जाएगा। जिसके चलते ट्रेनों व रोडवेज बसों में भीड़ उमड़ेगी। लोगों को गंतव्य तक जाने में कोई परेशानी न हो, इसलिए परिवहन निगम की ओर से विभिन्न मार्गों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ा रखें। भैयादूज पर भीड़ अधिक रहने से बसें कम पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed