फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fight between two soldiers at Remount Depot

रिमाउंट डिपो में दो जवानों में मारपीट

Sun, 06 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fight between two soldiers at Remount Depot
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित रिमाउंट डिपो में शनिवार रात दो जवानों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। आंख और चेहरे पर गहरी चोट लगने से एक जवान घायल हो गया। उसको दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के गांव कुटबी निवासी चंचल बालियान सेना में सिपाही है। इन दिनों उनकी ड्यूटी सहारनपुर के रिमांउट डिपो में है। यहीं पर तैनात एक जवान से चंचल की दोस्ती थी। शुक्रवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, तब मामले को वहां मौजूद अन्य जवानों ने शांत करा दिया।
विज्ञापन

चंचल के भाई विमल बालियान ने बताया कि शनिवार रात चंचल जब सो रहा था तो आरोपी ने उनके चेहरे पर रॉड से हमला कर दिया, जिसमें चंचल गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें जवानों ने रुड़की के आर्मी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से चंचल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। विमल बालियान ने बताया कि चिकित्सकों ने जानकारी दी कि चंचल की एक आंख की रोशनी चली गई और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पता चला है कि रिमाउंट डिपो के अधिकारी भी इसकी जांच करा रहे हैं तथा मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की तैयारी है। वहीं, थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर अवनीश गौतम का कहना है कि मामला सेना से जुड़ा है, सेना के अधिकारियों द्वारा मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed