फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fight between two parties, sticks and rods were used, case registered against eight

Saharanpur News: दो पक्षों के बीच मारपीट, चले लाठी-डंडे, आठ पर केस दर्ज

Wed, 08 Oct 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, sticks and rods were used, case registered against eight
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हिम्मत नगर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। होमगार्ड ने घर में घुसकर पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष का आरोप है कि होमगार्ड पक्ष ने उनकी संपत्ति पर अवैध निर्माण करने व रोकने पर मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हिम्मतनगर निवासी यशवीर होमगार्ड है। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी विक्रम व रणखंडी निवासी अशोक त्यागी से पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि पांच अक्तूबर रात में वह ड्यूटी पर था। घर पर मां, बेटी और बेटा थे। रंजिश के चलते अशोक त्यागी, विक्रम और पड़ोसी निक्की लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचे और उनकी मां व बेटे पर हमला किया। इसमें बेटे गौरव, उसकी मां और ऋतिक घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने अशोक त्यागी, विक्रम, निक्की, मोहन के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के निखिल उपाध्याय ने आरोप लगाया कि हिम्मतनगर स्थित शराब के ठेके के पास संपत्ति पर आरोपी जसवीर, उसका भाई धर्मेंद्र सहित गौरव, निवासी गांव कपासी, ऋतिक निवासी मिरकपुर व दो अज्ञात अवैध निर्माण कर रहे थे। संपत्ति पर न्यायालय से स्टे है। मना करने पर सरियों से उस पर हमला किया। पुलिस ने जसबीर, धर्मेंद्र, गौरव, ऋतिक और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed