फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fever spread to the west of death

पश्चिम में फैला मौत का बुखार

Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fever spread to the west of death
जिला अस्पताल में भर्ती रोगी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में बारिश के बाद बढ़ चुके बुखार, मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कागजी घोड़े दौड़ाने में माहिर स्वास्थ्य विभाग बुखार से निपटने की बजाय आंकड़ों की बाजीगरी में जुटा है।
विज्ञापन


अब तक सहारनपुर में जानलेवा बुखार की चपेट से 61 मौतें हो चुकी हैं, मगर सरकारी आंकड़े एक भी मौत को नहीं मान रहे हैं। आलम यह है कि शहर से लेकर देहात तक मच्छरों का प्रकोप है और एंटी लार्वा के नाम पर भी अब आंकड़ेबाजी ही की जा रही है।
विज्ञापन


बुखार के प्रकोप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल में एक-एक बेड पर दो मरीज और बरामदे तक में बिस्तर लग गया है। उधर, निजी अस्पताल डेंगू का इलाज चल रहा है, मगर सरकारी तंत्र के डर से कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से मच्छरों का प्रकोप बढ़ते ही देवबंद, गंगोह, रामपुर, बेहट सहित पूरे जिले में बुखार, मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू ने पांव पसारे और अब यह पूरी तरह से जानलेवा हो चुका है। जिले में अब तक सबसे ज्यादा मौतें देवबंद में हुई हैं। यहां 35 मौतें हो चुकी हैं और सैकड़ों लोग इसकी चपेट में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed