फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fever havoc, two including woman died, infection spread in many villages

UP: सहारनपुर में बुखार का कहर, महिला समेत दो की मौत, कई गांवों में फैला संक्रमण, हर तरफ दहशत में लोग

Fri, 08 Sep 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 08 Sep 2023 12:44 AM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर जिले में तेज बुखार बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए मुसीबत बन गया है। बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकारी अस्पतालों में बेड भी कम पड़ गए।

विज्ञापन
Fever havoc, two including woman died, infection spread in many villages
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock

विस्तार

सहारनपुर जिले में बुखार अब जानलेवा होता जा रहा है। बुखार से तीतरों के गांव महंगी में महिला समेत दो की मौत हो गई है, जबकि छुटमलपुर, देवबंद, बड़गांव और गंगोह क्षेत्रों के गांवों में सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। वहीं, डेंगू के अब तक 77 मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


जिले में तेज बुखार बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए मुसीबत बन गया है। बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकारी अस्पतालों में बेड कम पड़ गए। तीतरों के गांव महंगी निवासी समेरू (78 वर्ष) पुत्र कलिया को करीब चार दिनों से लगातार बुखार आ रहा था। परिजनों ने मेडिकल स्टोर से ही उपचार दिलाया। आराम नहीं होने पर गंगोह में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन तेज बुखार से राहत नहीं मिल पाने पर हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं इसी गांव निवासी पूजा (32 वर्ष) पत्नी विश्वास शर्मा को भी करीब एक सप्ताह से बुखार ने अपनी चपेट में ले रखा था। परिजनों के मुताबिक, उसे मुजफ्फरनगर भर्ती कराया था। जहां पर चिकित्सकों ने तीन दिनों तक आईसीयू में रखने के बाद हालत बिगड़ने पर मंगलवार को हायर सेंटर चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। बुधवार की देर शाम महिला को बुखार की अधिकता के चलते मौत हो गई। तीतरों क्षेत्र के गांवों में प्रवेश देवी, संदीप कोरी, रविन्द्र कुमार, प्रिंस कुमार, अंकुर सैनी, पूजा सैनी, रीना, अंकुश कुमार, जिया, शुभम कुमार, रंजीता, विमला देवी, तरसपाल सिंह, अदनान, हाफिज जाहिद, रानी, मुदास्सिर, फरमीना, राजू, मोहब्बत अली, जुल्फिकार, तौहिद आदि की प्लेलेट्स 50 हजार से भी बेहद कम पाई गई है।

विज्ञापन

इन गांवों में बुखार का अधिक प्रकोप
तीतरों के गांव धानवा, खड़लाना, डुभर किशनपुर, मोहम्मदपुर गुर्जर, बाल्लू, ठोल्ला फतेहपुर, बरसी, छुटमलपुर सहित गांव कमालपुर, दतौली मुगल, बेहड़ा कला, बेहड़ा खुर्द, रवासोली, टोली, समसपुर, सतपुरा, जहानपुर, अब्दुल्लापुर, बड़गांव क्षेत्र के सिरसली, दल्हेड़ी, जडौदा पांडा, अंबहेटा मोहन, किशनपुरा, मोरा, शेरपुर, गंगोह क्षेत्र के कुंडाकला, कुंडा खुर्द, गौसगढ़, सिकंदरपुर, उमरपुर, बेगी, शाहपुर, दौलतपुर, मानपुर, नाईमाजरा, मुबारिकपुर, सांगाठेड़ा, बुढ़नपुर, बीराखेड़ी, बंदाहेड़ी, बाढ़ीमाजरा, सुखेड़ी और देवबंद के अंबोली, गंगदासपुर जट्ट में बुखार का अधिक प्रकोप है।

विज्ञापन

डेंगू के चार और नए मरीज मिले
जिले में बुखार के साथ-साथ डेंगू का डंक भी तेज होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं, जो सरसावा, भावपुर और हाकम शाह के रहने वाले हैं। इसके बाद अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है, जबकि कई डेंगू मरीजों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी इलाज चल रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष के पैतृक गांव में बुखार से सैकड़ों लोग बीमार
जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम वर्मा के पैतृक गांव अंबोली में पिछले पांच दिन से बुखार का प्रकोप चरम पर है। गांव की आबादी करीब चार हजार है। पूर्व प्रधान जयपाल उर्फ काला सिंह का पूरा परिवार बुखार की चपेट में है। इनके अलावा महताब, विपिन चौधरी, सानिध्य, प्रदूमन, रजत, हुसैन, वंश, नीटू, नरेश व दीपक समेत सैकड़ों लोग अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime Report: भीड़ से घिरते ही तीसरी मंजिल से कूदा चोर, टूटे पैर, लोहियानगर थाने में पहला मुकदमा दर्ज

तीतरों के गांव महंगी में बुखार से मौत की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वह गांव में टीम भेजकर जांच कराएंगे। इसके साथ ही बुखार पीड़ितों को दवाई दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुखार पीड़ित गांवों में जाकर शिविर लगा रही है। इसके साथ ही एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया जाएगा। - डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

यह भी पढ़ें: जी 20 शिखर सम्मेलन: आज शाम से दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री, ट्रेनें रद्द, असुविधा में डायल करें ये नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed