फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Festive Rush in Trains: Passengers Struggle to Get Confirm Tickets for Bihar and Purvanchal

UP: त्योहारों में बढ़ी ट्रेनों की भीड़, पूर्वांचल-बिहार जाने वाले यात्रियों को नहीं मिल रही कंफर्म सीट

Sat, 11 Oct 2025 10:23 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 11 Oct 2025 10:23 AM IST
सार

दीपावली, भैयादूज और छठ पर्व के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ है। सहारनपुर से बिहार और पूर्वांचल जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। यात्री स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन रेलवे की ओर से अभी कोई सूचना नहीं आई है।

विज्ञापन
Festive Rush in Trains: Passengers Struggle to Get Confirm Tickets for Bihar and Purvanchal
स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए भागती भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्योहारों का मौसम शुरू होते ही रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने लगी है। दीपावली, भैयादूज और छठ पर्व को लेकर सहारनपुर से चलने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना 153 ट्रेनों का आवागमन होता है, जिनसे करीब 40 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इस समय अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त, टाटानगर, हिमगिरी और बेगमपुरा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भारी वेटिंग चल रही है। कुछ ट्रेनों में 80 तो कुछ में 100 से भी ज्यादा वेटिंग है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: FM Visit: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर मुत्ताकी आज देवबंद पहुंचेंगे, दारुल उलूम में होगा स्वागत कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट बुकिंग काउंटरों पर रोजाना यात्रियों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई लोग 17, 18 और 20 अक्तूबर तक की यात्रा के लिए भी टिकट नहीं पा रहे हैं।

रेलवे की ओर से दीपावली और छठ पर्व के लिए अब तक किसी स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं की गई है। इससे यात्रियों में निराशा है। लोगों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी समय से पहले स्पेशल ट्रेनें शुरू की जानी चाहिए ताकि त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed