फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Festivals, market congestion and growing Corona transition

त्योहार, बाजारों में भीड़ और कोरोना का संक्रमण

Thu, 30 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Festivals, market congestion and growing Corona transition
सहारनपुर में कोरोना वायरस से बेखर श्रीराम चौक मोबाइल मार्केट पर खरीदारी को उमड़ी भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अगले कुछ दिन त्योहार के हैं। ईद के बाद रक्षाबंधन का त्योहार आ रहा है। त्योहार को लेकर बाजार में काफी भीड़ दिखाई दे रही है। प्रमुख बाजारों में तो जाम जैसे हालात हो जाते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि चिंता बढ़ा रही है। लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है, क्योंकि लापरवाही के कारण ही लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, चांद का दीदार होने पर एक अगस्त को ईद उल अजहा मनाई जा सकती है तो, तीन अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। इस बीच शनिवार और रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन रहना है। शासन की तरफ से इस बार के साप्ताहिक लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है, लिहाजा माना यही जा रहा है कि इन दोनों दिन बाजार पहले की तरह बंद रहेंगे। इसका असर है कि ईद और रक्षाबंधन को लेकर बाजार में अभी से लोग खरीदारी करने में लगे हैं। कोई अपने लिए कपड़े खरीद रहा है तो कोई शूज और अन्य सामान। इस वजह से बाजार में भीड़ बनी हुई है।
विज्ञापन

इन बाजारों में भीड़ ज्यादा
शहर के नेहरू मार्केट, रायवाला मार्केट, शहीद गंज, श्रीराम चौक, अशफाकउल्ला खां चौक, जामा मस्जिद, मोरगंज, घंटाघर, अंबाला रोड, चकराता मार्ग, मटियामहल, दाल मंडी, सब्जी मंडी आदि बाजारों में ज्यादा भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में ही मिल चुके 549 पॉजिटिव
कोविड-19 की जांच के लिए सैंपलिंग में लगातार तेजी आई है। यही वजह है कि जुलाई महीने में पॉजिटिवों की संख्या में इतनी वृद्धि हो गई। एक जुलाई को जिले भर में संक्रमितों की संख्या 398 थी, जबकि 29 जुलाई को यह संख्या 947 तक पहुंच गई। इस लिहाज से जुलाई में 549 पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। यह सभी मौत जुलाई माह में ही हुई हैं।
एसएसपी ने किया शहर में निरीक्षण
सहारनपुर। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बुधवार शाम पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में निरीक्षण किया। कलक्ट्रेट तिराहा से लेकर घंटाघर, नेहरू मार्केट, जामा मस्जिद, घंटाघर, अंबाला रोड सहित सभी चौराहों पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि बगैर मास्क वालों की चेकिंग करें। नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।

यह सावधानी जरूरी
- किसी जरूरी कार्य के अलावा घर से बाहर न निकलें।
- दुकान पर खरीदारी करने जाएं तो सोशल डिस्टेंसिंग रखें।
- मास्क जरूर पहनें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- खरीदकर लाए सामान को मकान के एकांत में रख दें।
- नकद भुगतान करने के बजाए ऑनलाइन ज्यादा करें।
- एटीएम में कैश निकालते समय हाथ को सैनिटाइज करें।
साप्ताहिक लॉकडाउन को लेकर अभी शासन से नई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है, पूर्व की व्यवस्था ही लागू रहेगी। लोगों से अपील है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए खुद एहतियात बरतें और दूसरों को भी जागरूक करें।
- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी

सहारनपुर में कोरोना वायरस से बेखर नेहरू मार्केट खरीदारी को  उमड़ी भीड़

सहारनपुर में कोरोना वायरस से बेखर नेहरू मार्केट खरीदारी को उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed